ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दरभंगा ब्लास्ट : लश्कर-ए-तैयबा ने रची साजिश, मास्टर माइंड ब्रदर्स आतंकी संगठन के संपर्क में थे

PATNA : दरभंगा स्टेशन पर पार्सल बम ब्लास्ट के तार अब पाकिस्तान से जा जुड़े हैं. पाकिस्तान से चलने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ब्लास्ट की साजिश रची थी और इस मामले में एनआ

दरभंगा ब्लास्ट : लश्कर-ए-तैयबा ने रची साजिश, मास्टर माइंड ब्रदर्स आतंकी संगठन के संपर्क में थे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दरभंगा स्टेशन पर पार्सल बम ब्लास्ट के तार अब पाकिस्तान से जा जुड़े हैं. पाकिस्तान से चलने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ब्लास्ट की साजिश रची थी और इस मामले में एनआईए ने जिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, वह दोनों भाई आतंकी संगठन के लगातार संपर्क में थे. 


गौरतलब है कि दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में हैदराबाद में दबोचे गए सगे भाई इमरान मलिक उर्फ इमरान खान और मो. नासिर खान उर्फ नासिर मलिक से शुरुआती पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पूरी साजिश पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के इशारे पर रची गई थी. नासिर और इमरान फिलहाल हैदराबाद के नामपल्लई में रहते थे पर दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले हैं.



मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों को जल्द ही NIA ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाएगी. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, नासिर 2012 में पाकिस्तान गया था. वहां उसने लश्कर के आतंकियों से ट्रेनिंग ली थी. इस दौरान उसे लोकल केमिकल का इस्तेमाल कर आईईडी बनाना भी सिखाया गया था. गिरफ्त में आए नासिर और इमरान ने सिकंदराबाद-दरभंगा ट्रेन में ब्लास्ट के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आईईडी तैयार किया था. हालांकि किसी कारणवश ट्रेन में धमाका नहीं हो पाया. दोनों ने पार्सल में जो आईईडी रखा था, वह बेहद खतरनाक है. धमाके के बाद इससे ट्रेन आग की चपेट में आ सकती थी. 


दोनों भाई लश्कर के अपने हैंडलर के संपर्क में थे और उसी के इशारे पर ट्रेन में धमाका करने की साजिश रची गई थी. आतंकी धमाके के जरिए जानमाल को बड़ा नुकसान पहुंचाना था. जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों भाई अपने हैंडलर से बात करने के लिए सुरक्षित संचार माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे थे. 

टैग्स