ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

चाय की दुकान पर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफ़र

DARBHANGA : दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मंदिर के पास हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक युवक को चाय की दुकान पर गोली मार दी. मौके प

चाय की दुकान पर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफ़र
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मंदिर के पास हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक युवक को चाय की दुकान पर गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है. 


घायल युवक की पहचान फैजान उर्फ नासिर के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि उसका विवाद पहले से शहर के कई लोगों से चल रहा था, इस बीच वह अपने साथियों के साथ चाय पीने गया तभी उसके विरोधी पक्ष के कुछ लोग बाइक से आए और गोली मारकर चलते बने. 


इधर घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा के पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने युवक का प्रारंभिक बयान दर्ज किया. युवक ने कई लोगों के नाम भी बताएं हैं. बयान के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता