ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सामने आई बिहार पुलिस की दबंगई: जवानों ने युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, SSP ने दिए जांच के आदेश

DARBHANGA: दरभंगा में एक बार फिर से पुलिस की दबंगई सामने आई है। यहां पुलिसकर्मियों ने एक युवक को इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल भें भर्ती कराया

सामने आई बिहार पुलिस की दबंगई: जवानों ने युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, SSP ने दिए जांच के आदेश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में एक बार फिर से पुलिस की दबंगई सामने आई है। यहां पुलिसकर्मियों ने एक युवक को इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल भें भर्ती कराया गया। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। 


पीड़ित युवक मिथुन मांझी ने बताया कि वह अपने एक साथी पंकज के साथ गांव जा रहा था, तभी मब्बी थाना के पास एक ट्रक हादसे की शिकार हो गई ती। जिसे देखने के लिए उसने अपनी बाइक को रोक दी। मब्बी थाना की पुलिस सड़क को क्लियर करवा रही थी। पुलिस ने उसे दूसरी तरफ से जाने को कहा लेकिन उलटी दिशा से जाने के कारण वह बाइक आगे बढ़ा कुछ दूरी पर रुक कर सड़क के दोनों तरफ आने जाने वाले गाड़ी को देखने लगा। बाइक रुकी देख चंद सेकेण्ड के अंदर वह पुलिस कर्मी गाली देते हुए बाइक को आगे बढ़ने की बात कहने लगे। 


फिर उसने बाइक को आगे ले जाकर सड़क किनारे खड़ा किया। थाना प्रभारी के पास पीड़ित युवक जाकर गाली देने का कारण पूछा तो वहां पर तैनात पुलिसकर्मी अपना आपा खो दिया और युवक के साथ गाली गलौज करते हुए पीड़ित और उसके साथी पंकज के साथ मारपीट करते थाने ले गयी। जहां उनके साथ बेहरहमी के साथ मारपीट की गई। बाद में चौकीदार और ग्रामीणों की पहचान पर मिथुन को छोड़ दिया गया। इसके बाद जख्मी मिथुन अपना इलाज़ करने DMCH अस्पताल पंहुचा।


जहां डाक्टर ने पहले उसका सीटी स्कैन कराया बाद में आंख के डाक्टर से भी दिखने की सलाह दी है। फिलहाल मिथुन DMCH अस्पताल के सर्जरी विभाग में भर्ती है। वही मिथुन का साथी पंकज को मामूली चोट होने के कारन वह घर जा चूका है। वही घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए है। जांच का जिम्मा सदर SDPO अमित कुमार को दिया है। उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।