ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : कोर्ट ने 7 महिलाओं को सुनाई उम्रकैद की सजा, 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में दोषी

DRABHANGA : दरभंगा सिविल कोर्ट की एक अदालत ने 7 महिलाओं को उम्र कैद की सजा सुनाई है। 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में इन सभी महिलाओं को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकै

बिहार : कोर्ट ने 7 महिलाओं को सुनाई उम्रकैद की सजा, 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में दोषी
Editor
2 मिनट

DRABHANGA : दरभंगा सिविल कोर्ट की एक अदालत ने 7 महिलाओं को उम्र कैद की सजा सुनाई है। 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में इन सभी महिलाओं को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह सभी महिलाएं एक ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कोर्ट का फैसला आने के बाद हर तरफ इंसाफ की चर्चा हो रही है। 


दरभंगा सिविल कोर्ट के नवम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह की अदालत ने 13 साल पहले भूमि विवाद में 10 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में यह फैसला सुनाया है। मासूम बच्ची की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस में कोर्ट ने सीता देवी, इंदु देवी, नधुरन देवी, बुच्ची देवी, मुनर देवी, मलभोगिया देवी और भुखनी देवी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी है।


फैसला सुनाए जाने के बाद सभी दोषी महिलाओं को मंडल कारा दरभंगा भेज दिया गया है। अपर लोक अभियोजक रेणु झा के मुताबिक मामला हायाघाट थाना क्षेत्र के छतौना का है। मासूम बच्ची की हत्या 11 जुलाई 2009 को की गई थी। मृतका 10 साल की राजवंती के पिता और उनके पड़ोसी के बीच जमीन विवाद चल रहा था। मृतका के पिता योगेन्द्र यादव ने 13 जुलाई को हायाघाट थाने में हत्या की एफआईआर में राजू यादव के परिवार की 7 महिलाओं को नामजद किया था।