ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

महानवमी के दिन पुजारी की हत्या, लोगों ने एक अपराधी को पीट-पीटकर मार डाला

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने मंदिर के मुख्य पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों ने

महानवमी के दिन पुजारी की हत्या, लोगों ने एक अपराधी को पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने मंदिर के मुख्य पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों ने घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे तीन अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. लोगों की पिटाई से एक अपराधी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. 


घटना दरभंगा जिले के विवि थाना क्षेत्र के राम बाग की है. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव झा की 4 अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से मौके पर ही पुजारी की मौत हो गई. इस घटना में एक अन्य पुजारी गोली लगने से घायल हो गया. 


बताया जा रहा है कि कार से आए चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. लोगों ने एक अपराधी को पीट-पीटकर मार डाला. मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने अपराधियों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया. पिटाई में जिस अपराधी की मौत हुई उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं एक और अपराधी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायल को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच भर्ती करा दिया गया है. 


पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से मौके पर तनाव भरी स्थिति बनी हुई है. मामले की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन ने छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, मृत पुजारी के घर में कोहराम मचा हुआ है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता