ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार : खेत में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, रात के अंधेरे में मिलने के लिए बुलाई थी गर्लफ्रेंड, घरवालों ने मार डाला

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. रात के अंधेरे में प्रेमिका के साथ पकड़े गए प्रेमी को उसके घरवालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. प्रे

बिहार : खेत में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, रात के अंधेरे में मिलने के लिए बुलाई थी गर्लफ्रेंड, घरवालों ने मार डाला
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. रात के अंधेरे में प्रेमिका के साथ पकड़े गए प्रेमी को उसके घरवालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. प्रेमिका अपने आशिक को खेत में मिलने के लिए बुलाई थी, जिसकी भनक उसके घरवालों को लग गई थी. फिलहाल पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की है, जहां कनकी मुसहरी गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक राजा सदा (पिता भुवन सदा) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. युवक अपनी प्रेमिका से मिलने एक बागीचे में गया था, जहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. पिटाई की वजह से प्रेमी राजा सदा गंभीर रूप से घायल हो गया और गुरुवार को उसकी मौत हो गई.


मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष के 3 लोगों घूरत सदा, दीपू सदा और भगवान सदा को पीट-पीट कर हत्या करने का आरोपी बनाया है.सभी आरोपी फरार हैं। घनश्यामपुर पुलिस ने युवक की प्रेम प्रसंग में पिटाई से मौत की पुष्टि की है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. स्थानीय संतोष कुमार झा ने कहा कि मृतक युवक राजा सदा का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों बगीचे में मिलने गए थे. इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की.इसकी वजह से युवक की मौत हो गई.उन्होंने कहा कि यह प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला है. उन्हें न्याय व्यवस्था और पुलिस पर पूरा भरोसा है.


वही घनश्यामपुर थाना के सब इंस्पेक्टर जय गोविंद प्रसाद ने प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या के मामले की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब हुए युवक के घर पहुंचे तो देखा कि युवक गंभीर हालत में पड़ा हुआ था और उसके मुंह से खून निकल रहा था. उन्होंने कहा कि वही पर युवक की मौत हो चुकी थी. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता