ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

बिहार : ग्राहकों को जमीन दिखाने गया था प्रोपर्टी डीलर, रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

DARBHANGA : खबर दरभंगा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन-एकमी बाईपास की है। यहां कुछ लोगों को जमीन

बिहार : ग्राहकों को जमीन दिखाने गया था प्रोपर्टी डीलर, रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA : खबर दरभंगा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन-एकमी बाईपास की है। यहां कुछ लोगों को जमीन दिखाकर घर लौट रहे प्रोपर्टी डीलर की बीच रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने गोली दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक जमीन कारोबारी की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा पथरा गांव निवासी मो. सज्जाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मो. सज्जाद नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट मुहल्ले में रहकर जमीन का कारोबार करता था। शनिवार को वह कुछ लोगों को जमीन दिखाने के लिए शोभन-एकमी बाईपास इलाके में गया था। ग्राहकों को जमीन दिखाने के बाद वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद सज्जाद जमीन पर गिर गया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सज्जाद को उठाकर डीएमसीएच ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक प्रोपर्टी डीलर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में शामिल कुछ बदमाशों को चिन्हित किया गया है, हत्यारे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।