ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : इंजीनियरिंग के छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

DARBHANGA : खबर दरभंगा से है, जहां इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल से एक छात्र का फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना मब्बी ओपी थाना क्षेत्र की है। बीते शुक्रवार की

बिहार : इंजीनियरिंग के छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA : खबर दरभंगा से है, जहां इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल से एक छात्र का फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना मब्बी ओपी थाना क्षेत्र की है। बीते शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक छात्र के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा खुला को अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। छात्र का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया।


मृतक छात्र की पहचान नवादा के पुरानी जेल रोड निवासी शकलदीप प्रसाद यादव के 21 वर्षीय बेटे नयन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नयन यादव 2019-23 बैच के तीसके सेमेस्टर का छात्र था और दरभंगा में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार की शाम जब नयन दूध लेने के लिए कमरे से बाहर नहीं निकला तो छात्रों ने उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशश की। काफ देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। नयन कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था।


आनन-फानन में उसे पंखे से उतार कर छात्र एक निजी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मब्बी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।मृतक छात्र के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्र ने खुदकुशी की या किसी ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता