ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: दूसरे के खेत में काम करना महिला को पड़ा भारी, दबंगों ने निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

DARBHANGA: दरभंगा में दबंगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। दबंगों ने महिला को इतनी बुरी तरह से पीटा कि महिला दबंगों के डर से गांव छोड़कर अपने रिश्ते

बिहार: दूसरे के खेत में काम करना महिला को पड़ा भारी, दबंगों ने निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में दबंगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। दबंगों ने महिला को इतनी बुरी तरह से पीटा कि महिला दबंगों के डर से गांव छोड़कर अपने रिश्तेदार के घर चली गई। महिला खेत में काम कर रही थी तभी दबंग वहां पहुंच गए और विधवा महिला के साथ पहले तो गाली गलौज की और बाद में उसे सरेआम निर्वस्त्र कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद पीड़ित महिला मेहनत मजदूरी कर किसी तरह से अपना भरण पोषण करती है। बीते 12 अप्रैल को वह गांव के ही राघव आचार्य के खेत में काम करने गई थी। महिला जब अपने घर लौट रही थी तो दबंगों ने उसका रास्ता रोक लिया और राघव आचार्य के खेत में काम करने से मना किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ पहले तो गाली गलौज की गई और बाद में निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की गई। 


पीड़ित महिला ने गांव के ही अपने पड़ोसी केला मुखिया, सुनील मुखिया, रमन मुखिया पर निर्वस्त्र कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को इलाज के लिए बीरौल सीएससी में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला का इलाज कराने के बाद उसे वापस घर भेज दिया। अगले दिन महिला दबंगों के डर से गांव छोड़कर अपने रिश्तेदार के घर चली गई। इधर, ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर आपसी कहा सुनी हुई और मारपीट हुई है।