ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के घर चोरी, मदन मोहन झा के किरायेदार के घर की सफाई कर डाली

DARBHANGA : बिहार में कानून व्यवस्था के लाख दावे के बीच जमीनी हकीकत यह है कि पुलिस का इकबाल अपराधियों पर से खत्म हो चुका है. आलम यह है कि चोरों के निशाने पर अब वीवीआइपी लोग ज्यादा

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के घर चोरी, मदन मोहन झा के किरायेदार के घर की सफाई कर डाली
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में कानून व्यवस्था के लाख दावे के बीच जमीनी हकीकत यह है कि पुलिस का इकबाल अपराधियों पर से खत्म हो चुका है. आलम यह है कि चोरों के निशाने पर अब वीवीआइपी लोग ज्यादा हैं. ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा के मकान में चोरी की वारदात हुई है. चोरों ने मदन मोहन झा के किरदार के घर सफाई कर डाली है. लगभग 10 लाख के गहने और कैश चोर ले उड़े हैं. 


बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के लक्ष्मीसागर स्थित आवास से मंगलवार की रात चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवर और नगद की चोरी कर ली. ये चोरी किराएदार शंभू झा के घर से हुई. किरायेदार घर में ताला बंद कर अपने चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गांव गए थे. रात में सुनसान घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया. 


किरायेदार शंभू झा ने बताया कि वे घर में ताला बंद कर अपने दिवंगत चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गांव गए थे. तभी चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी, हीरे के जेवर और कपड़े समेत करीब 1 लाख नगद चुरा लिए. उन्होंने कहा कि ये सारा सामान उनकी बहू और बेटी का था. 


आज सुबह जब वे घर पर आए तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है. कमरे में जब उन्होंने अलमारी और सेफ़ को चेक किया तो वहां से गहने और नगद रुपए गायब थे. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है और कोलकाता में उनका इलाज चल रहा है. इसकी वजह से पूरे मकान में वे अकेले ही रह रहे थे. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


गौरतलब है कि बिहार में कथित सुशासन की डुगडुगी बजा रही नीतीश सरकार में विधायक का घर भी सुरक्षित नहीं है. यहां बेखौफ बदमाश सत्ता और विपक्ष में बैठे विधायकों के घर हाथ साफ़ कर रहे हैं. सत्ताधारी पार्टी जदयू की विधायक शालिनी मिश्रा, मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की विधायक विभा देवी और औरंगाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर को निशाना बनाया है. लगातार VVIP के घरों मव हुई चोरी की ये घटनाएं साफतौर पर पुलिस की कार्रवाई की पोल खोल रही है.  

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता