ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, गोली लगने से महिला हुईं घायल

DARBHANGA: एटीएम कैश वैन के गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चली और वह एक महिला को जा लगी। गोली लगने से महिला घायल होकर वही गिर पड़ी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे डीएमसीएच में भर्ती

बिहार: बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, गोली लगने से महिला हुईं घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: एटीएम कैश वैन के गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चली और वह एक महिला को जा लगी। गोली लगने से महिला घायल होकर वही गिर पड़ी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना दरभंगा के एसबीआई मेन ब्रांच के पास हुई। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिक्योरिटी गनमैन कुंदन समस्तीपुर का रहने वाला है। स्टेट बैंक के एटीएम में कैश लोडिंग करने में उसकी ड्यूटी लगी हुई थी। एसबीआई एटीएम में जाने के लिए वह कंपनी की गाड़ी से जैसे ही उतरा और अपने बंदूक में गोली लोड करने लगा तभी अचानक गोली चल गयी। उस वक्त बैंक के बाहर एक महिला खड़ी थी जिसे गोली लग गयी। 


गोली लगने के बाद महिला वही गिर पड़ी। उस वक्त महिला का पति ठेला लाने गया हुआ था। जब वह ठेला लेकर पहुंचा तब देखा कि उसकी पत्नी गिरी हुई है और उसे गोली लगी हुई है। जिसके बाद आनन-फानन में उसे डीएमसीएच ले जाया गया। जहां चिकित्सक गोली निकालने में जुटे हैं। 


वही सिक्युरिटी गनमैन कुंदन ने बताया कि ऐसा कभी नहीं हुआ था जो आज अचानक हो गया। उसने बताया कि भागलपुर से उसे बंदूक का लाइसेंस निर्गत किया गया है। उसकी ड्यूटी एसबीआई के एटीएम में कैश लोडिंग करने में लगी थी। वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। गाड़ी से उतरने के बाद जैसे ही उसने अपने गन में गोली लोड किया अचानक फायर हो गया और गोली वहां खड़ी महिला को जा लगी। जिसके बाद एजेंसी के लोगों के साथ वह खुद भी उस महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।          


वही महिला के पति मो.अंजूम ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर स्टेट बैंक पैसे निकालने के लिए आया था। पैसे निकालने के बाद घर लौटने के लिए वह ठेला लाने गया हुआ था तभी बैंक के गार्ड के बंदूक से गोली चली और उसकी पत्नी को जा लगी। उस वक्त गार्ड बंदूक में गोली भर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता