ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: बंद कमरे से लड़की का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका; पूरा परिवार घर छोड़कर फरार

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां हॉरर किलिंग का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बंद कमरे से नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद परिवार के सभी लोग फरार हो गए ह

बिहार: बंद कमरे से लड़की का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका; पूरा परिवार घर छोड़कर फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां हॉरर किलिंग का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बंद कमरे से नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद परिवार के सभी लोग फरार हो गए हैं। मुहल्ले के लोगों ने आशंका जताई है कि बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार के लोगों ने ही उसकी हत्या कर दी है और शव को कमरे में बंद कर फरार हो गए हैं। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर स्थित लुच्चीबाड़ा मोहल्ले की है।


मृतका की पहचान लुच्चीबाड़ा मोहल्ला निवासी सूरज महतो की 16 वर्षीय बेटी अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंटरमीडिएट की छात्रा अर्चना का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक परिवार के लोगों को लग गई थी। परिजनों द्वारा बार बार चेतावनी देने के बावजूद अर्चना अपने प्रेमी से मिलने चली जाती थी। बीते सोमवार को परिवार के लोगों ने दोनों को एकसाथ देख लिया।


अर्चना को उसके प्रेमी के साथ देखकर परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने उसके साथ मारपीट की और इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बार परिवार के लोग अर्चना के शव को कमरे में बंद कर दिया। इससे पहले की पुलिस मौके पर पहुंचती परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर लड़की के शव को बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला हॉरर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य बरामद हुए हैं। पुलिस की टीम फरार हुए परिवार के लोगों को तलाश कर रही है। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।