ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

भाई के रवैय्ये से परेशान एक बहन ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, कहा..जान से मारने की धमकी देता है

DARBHANGA: सुप्रीम कोर्ट ने माता-पिता की संपत्ति में भले ही बेटी का अधिकार दे रखा है। उसके बावजूद आज भी बेटियों को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ताजा मामला लहेरियासर

भाई के रवैय्ये से परेशान एक बहन ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, कहा..जान से मारने की धमकी देता है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: सुप्रीम कोर्ट ने माता-पिता की संपत्ति में भले ही बेटी का अधिकार दे रखा है। उसके बावजूद आज भी बेटियों को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ताजा मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके का है। जहां पेशे से शिक्षिका सविता कुमारी ने दरभंगा एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने माता-पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगती है तब भाई मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। 


महिला शिक्षिका सविता ने बताया कि करीब 20 साल से वह अपने मायके में रह रही है। उसके भाई पवन महासेठ ने 24 मार्च को उससे घर छोड़ने की बात कही। उसके इस बात पर जब बहन सविता ने अपने अधिकारों का हवाला देकर घर छोड़ने से इनकार कर दिया तो शिक्षिका के भाई ने अपना आपा खो दिया और बहन के साथ मारपीट करने लगे। भाई के द्वारा पीटे जाने के बावजूद वह घर नहीं छोड़ी तो आगबबूला हो चुके भाई ने बहन पर गर्म पानी फेंककर जलाने की कोशिश की। तब पीड़िता अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए घर की दीवार को कूदकर बाहर निकली। 


पीड़िता का कहना है कि हमलोगों ने डर से घर छोड़ दिया तो हमारे भाई पवन द्वारा घर मे ताला मार दिया गया है। जब हमने वापस घर में जाने की कोशिश की तब भाई अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। उसकी धमकियों से परेशान होकर वह दरभंगा एसएसपी से मिलने पहुंची और न्याय की गुहार लगायी। वह आज दर-दर की ठोकरे खाने के विवश है। पिछले कई दिनों से वह स्कूल भी नहीं जा रही है।


वही दरभंगा के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि इस मामले को हमलोगों ने काफी गंभीरता से लिया है। अगर थाना स्तर से किसी प्रकार की लापरवाही हुई है तो उसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि तत्काल थाना प्रभारी को आदेश दिया कि महिला शिक्षिका के आवेदन पर त्वरित करवाई की जाए। साथ ही सुरक्षा से लेकर हर संभव मदद करने के लिए दरभंगा पुलिस तैयार है। 

भाई के रवैय्ये से परेशान एक बहन ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, कहा..जान से मारने की धमकी देता है

भाई के रवैय्ये से परेशान एक बहन ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, कहा..जान से मारने की धमकी देता है

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता