ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

यही है सुशासन की हैसियत: दरभंगा में युवक ने शराब की बोतल लहराते हुए वीडियो बनवाया, पुलिस को दिया ओपेन चैलेंज-जो करना है कर लो

DARBHANGA: बिहार के मुख्यमंत्री के साथ साथ बिहार के तमाम आलाधिकारी जब शराबबंदी के लिए ताबड़तोड़ बैठक करने के साथ साथ रोज नये फरमान जारी कर रहे हैं तब दरभंगा के एक शराबी ने सु

यही है सुशासन की हैसियत: दरभंगा में युवक ने शराब की बोतल लहराते हुए वीडियो बनवाया, पुलिस को दिया ओपेन चैलेंज-जो करना है कर लो
Editor
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार के मुख्यमंत्री के साथ साथ बिहार के तमाम आलाधिकारी जब शराबबंदी के लिए ताबड़तोड़  बैठक करने के साथ साथ रोज नये फरमान जारी कर रहे हैं तब दरभंगा के एक शराबी ने सुशासन की हैसियत बता दी है. दरभंगा के एक युवक ने शराब की बोतल लहराते हुए वीडियो बनवाया और उसे वायरल कर दिया. युवक अपना नाम पता सब बता रहा है औऱ पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है. 


छठ की रात बनवाया वीडियो, पुलिस को चुनौती 

दरभंगा में वायरल हुआ ये वीडियो छठ की रात का है. यानि दो दिन पहले बुधवार का. वीडियो में एक युवक शराबबंदी को खुला चैलेंज दे रहा है. मीडिया के कैमरे के सामने वह युवक शराब की भरी बोतल दिखा रहा है. दरअसल मीडिया वाले उस इलाके में छठ पूजा का कवरेज करने गये थे. वे छठ पूजा समिति के सदस्यों से बात कर रहे थे कि इसी बीच एक युवक शराब की बोतल लेकर आ गया. उसने कैमरे के सामने शराब की बोतल लहरायी औऱ कहा-इसका भी वीडियो बना लीजिये. 

मीडिया वाले शराब की बोतल लहराते देख हैरान रह गये. उन्होंने बोतल लहराने वाले से नाम पूछा तो उसने अपना नाम संतोष यादव बताया. उसने मीडिया को बताया कि वह उसी गांव का रहने वाला है. बड़े तसल्ली से शराब की बोतल लहराने और दिखाने के बाद वह वहां से चला गया.


चुनौती में फेल हुई पुलिस

वाकया दो दिनों पहले यानि बुधवार रात का है. इसका वीडियो दरभंगा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में वायरल है लेकिन दरभंगा पुलिस अब तक उस युवक को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. पुलिस अभी शराबी का नाम-पता ही जान पायी है. पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही SSP बाबू राम ने सदर थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह को शराबी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. थानेदार कह रहे हैं कि उसके नाम-पता का सत्यापन कर लिया गया है और अब गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

दरभंगा के इस वीडियो ने नीतीश सरकार की पोल खोल दी है. मोतिहारी, बेतिया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से लाशों का अंबार बिछने के बाद पुलिस ताबडतोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस मुख्यालय ने आज दावा किया कि शराब पीने, बेचने औऱ बनाने वाले हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस किसी को नहीं छोड़ रही है. लेकिन उसके बाद भी दरभंगा का वीडियो सरकारी दावों की हकीकत बताने के लिए काफी है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता