ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

रेडिएंट कंपनी के कैशियर की गोली मारकर हत्या, 12 लाख रुपये भी अपराधियों ने लूटा

DARBHANGA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा का है जहां अपरा

रेडिएंट कंपनी के कैशियर की गोली मारकर हत्या, 12 लाख रुपये भी अपराधियों ने लूटा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DARBHANGA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की  घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति एक बार फिर दर्ज करायी है। दरभंगा के बेखौफ अपराधियों ने रेडिएंट कंपनी के कैशियर को निशाना बनाते हुए पहले 12 लाख रुपये लूट लिए और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी की है जहां बेखौफ अपराधियों ने रेडिएंट कंपनी के कैशियर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इससे पहले अपराधियों ने उनसे 12 लाख रुपये लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेडिएंट कंपनी के कैशियर अपने कार्यालय से बैंक में रुपये डिपोजिट करने जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने पहले 12 लाख रुपये लूट लिए और लूट का विरोध करने पर कैशियर की गोली मारकर हत्या कर दी।


 घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी समस्तीपुर की ओर फरार हो गये। मृतक की पहचान रेडिएंट कंपनी के कैशियर जटाशंकर चौधरी के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।   


वही सासाराम में भी हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप से 15 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप कर्मी जब पैसा जमा करने बैंक जा रहे थे तभी पहले से बैंक के बाहर घात लगाए बैठे बदमाशों ने रुपये से भरे बैग को छीन लिया और मौके से फरार हो गये। 


घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करवंदिया पुरानी जीटी रोड की है जहां हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को अपना निशाना बनाया और 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


बताया जाता है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर करबंदिया सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के कर्मचारी उपेंद्र सिंह से पैसे से भरा बैग छीन लिया। बताया जाता है कि दो दिन से बैंक बंद थी जिसके कारण सारा पैसा लेकर जितेंद्र सिंह करबंदिया के पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे थे। 


बैंक के सामने ही बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनका पैसा लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी संतोष कुमार राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि सासाराम में पिछले साल भी इसी पेट्रोल पंप के इसी कर्मी से इसी स्थान पर 9 लाख की लूट हुई थी। सासाराम में 15 लाख लूट और दरभंगा में 12 लाख की लूट और कैशियर की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता