ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: 5 संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ NIA की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दायर

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा ब्लास्ट मामले से जुड़ी आ रही है। इस मामले में एनआईए की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दायर की गयी है। 17 जून को हुए दरभंगा ब्लास्ट मामले में नासिर

बिहार: 5 संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ NIA की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दायर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा ब्लास्ट मामले से जुड़ी आ रही है। इस मामले में एनआईए की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दायर की गयी है। 17 जून को हुए दरभंगा ब्लास्ट मामले में नासिर खान, इमरान मलिक, सलीम अहमद, कफील अहमद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है। 


वही पाकिस्तान में रहने वाले इकबाल मोहम्मद के खिलाफ भी एनआईए ने स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इकबाल मोहम्मद पाकिस्तान में है और पाकिस्तान में रहकर वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। 


गौरतलब है कि 17 जून 2021 को सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से कपड़े का एक पार्सल प्लेटफार्म संख्या-2 पर खड़ी ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म संख्या-1 पर स्थित चाइल्ड लाइन के सामने प्लेटफार्म पर रखा गया था। जिसके बाद पार्सल में रखी एक छोटी शीशी से ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद से लगातार जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआइए पूरे प्रकरण से जांच कर रही है। 


जांच में यह बात भी सामने आई थी कि सिकंदराबाद से मो. सुफियान ने दरभंगा के लिए पार्सल बुक किया था। एनआइए इस मामले में अबतक 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चारों के खिलाफ आज एनआईए की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया गया है।