ब्रेकिंग
1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति

वार्ड सदस्य की मौत, लिट्टी-चोखा खिलाकर शिक्षक ने मारी गोली, मुखिया समेत 4 लोग गिरफ्तार

DARBHANGA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पीएमसीएच में इलाजरत जख्मी वार्ड सदस्य की मौत हो गई है, जिसे शिक्षक ने गोली मारी थी. इस मामले में पुलिस ने मुखिया

वार्ड सदस्य की मौत, लिट्टी-चोखा खिलाकर शिक्षक ने मारी गोली, मुखिया समेत 4 लोग गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA :  इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पीएमसीएच में इलाजरत जख्मी वार्ड सदस्य की मौत हो गई है, जिसे शिक्षक ने गोली मारी थी. इस मामले में पुलिस ने मुखिया समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अब तक आरोपी शिक्षक को पुलिस की गिरफ्त से फरार है. उसकी गिरफ़्तारी के लिए दरभंगा पुलिस हाथ-पैर मार रही है.


मामला दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र का है, जहां सिमरी गांव में बुधवार की देर गोली से जख्मी वार्ड संख्या-12 के सदस्य गणेश साह की मौत पटना में हो गई. पीएमसीएच में इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बुधवार की देर रात नल जल योजना की ठेकेदारी को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान शिक्षक बबन यादव ने ठीकेदारी को लेकर वार्ड सदस्य गणेश साह को गोली मार दी थी. 


बुधवार को बबन के घर पर लिट्टी-चोखा की पार्टी थी. इस पार्टी में वार्ड सदस्य गणेश साह को भी बुलाया गया था. वह पार्टी में गए थे और लिट्टी-चोखा भी खाये. पार्टी के दौरान शिक्षक बबन ने वार्ड सदस्य पर दबाव बनाया कि नल-जल योजना में ठीकेदारी वो खुद करेगा. लेकिन वार्ड सदस्य गणेश ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.जैसे ही उसने मना किया, आरोपी शिक्षक बबन ने बंदूक निकाली और वार्ड सदस्य को गोली मार दी. आनन-फानन में इलाज के लिए उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. 


इस घटना के तीन दिन बाद शनिवार को पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मृतक वार्ड सदस्य गणेश साह के घर कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


दरभंगा पुलिस घटना के दिन से ही लगातार कार्रवाई कर रही है. इस मामले में पंचायत के मुखिया विश्वनाथ पासवान उर्फ भोला, स्कार्पियो चालक अनिल यादव उर्फ गोपी, लालबाबू साह और भुलूर यादव को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वार्ड संख्या-12 के सदस्य गणेश साह को गोली लगने के बाद जो रक्तश्राव हुआ, उसे आरोपितों ने पानी डालकर साफ कर दिया. ताकी, कोई साक्ष्य नहीं रहे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता