ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते शिक्षक को छात्रा से हुआ प्यार, उसके पति को बोला- मेरी वाली को छोड़ दो वरना तुम्हारा मर्डर कर देंगे

DARBHNAGA : एक शिक्षक के प्रेम-प्रसंग की एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल शिक्षक ने प्यार पाने के लिए कलम छोड़कर हथियार उठा लिया है. अपनी ही छात्रा क

ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते शिक्षक को छात्रा से हुआ प्यार, उसके पति को बोला- मेरी वाली को छोड़ दो वरना तुम्हारा मर्डर कर देंगे
First Bihar
3 मिनट

DARBHNAGA :  एक शिक्षक के प्रेम-प्रसंग की एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल शिक्षक ने प्यार पाने के लिए कलम छोड़कर हथियार उठा लिया है. अपनी ही छात्रा के पति को आरोपी शिक्षक ने एक वीडियो भेजा है, जिसमें उसने जान से मारने की धमकी दी है. शिक्षक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह हथियार के साथ दिखाई दे रहा है. दरभंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.


घटना दरभंगा जिले के जाले थाना इलाके की है. जहां राढ़ी गांव में एक शिक्षक जितेंद्र शर्मा ने अपनी छात्रा के पति रामलाल यादव को मर्डर की धमकी दी है. दरअसल पूरा मामला ये है कि 9वीं क्लास के स्टूडेंट को पढ़ाने वाले शिक्षक जितेंद्र शर्मा को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते अपनी ही छात्रा से प्यार हो गया. हालांकि लड़की उससे प्यार नहीं करती थी. लेकिन शिक्षक उससे एकतरफा प्यार करता था.


एक साल पहले 2019 में छात्रा की शादी किसी और व्यक्ति रामलाल यादव से हो गई. शादी के बाद से ही उसकी जिंदगी में उथल-पुथल शुरू हो गई. क्योंकि जो शिक्षक उससे प्यार करता था, उस टीचर से छात्रा की शादी नहीं हुई. अपनी ही छात्रा के प्यार में पागल सनकी शिक्षक ने छात्रा के पति रामलाल के बड़े भाई को गोली मार दी और उसने कहा कि छात्रा यानी कि रामलाल अपनी पति को तलाक दे दे.


इस घटना के 10 दिन बाद आरोपी शिक्षक जितेंद्र शर्मा ने छात्रा के पति रामलाल को एक वीडियो उसके मोबाइल पर भेजा है. इस वीडियो में आरोपी शिक्षक हथियार के साथ दिखाई दे रहा है, जिसमें वह ये कह रहा है कि या तो रामलाल अपनी पति को तलाक दे दे वरना वह उसकी हत्या कर देगा.


वीडियो में जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पीड़ित रामलाल ने थाने में आवेदन देते हुए अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और उन्होंने वीडियो भी देखा है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जाले थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता