ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦सरकारी नौकरी लगते ही बदले पति के तेवर... पत्नी को घर से निकाला, मामला पहुंचा थाने✦बिहार में खाद्य सरंक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित, 15 पर केस दर्ज, निशांत ने कहा..कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦सरकारी नौकरी लगते ही बदले पति के तेवर... पत्नी को घर से निकाला, मामला पहुंचा थाने✦बिहार में खाद्य सरंक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित, 15 पर केस दर्ज, निशांत ने कहा..कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध

दरभंगा में 12.5 लाख के जेवरात की लूट, सर्राफा कारोबारी की बदमाशों ने की पिटाई

DARBHANGA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार दरभंगा में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां स

दरभंगा में 12.5 लाख के जेवरात की लूट, सर्राफा कारोबारी की बदमाशों ने की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार दरभंगा में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां स्वर्ण व्यवसायी की अपराधियों ने पिटाई कर दी और उनके पास से 12.5 लाख के जेवरात लूट लिये। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना बिरौल थाना क्षेत्र की है जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


बताया जाता है कि स्वर्ण व्यवसायी सोमवार की देर शाम दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद स्वर्ण व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने 12.5 लाख रुपए के जेवरात लूट लिये। पीड़ित सर्राफा कारोबारी की पहचान रूपनगर गांव निवासी भोला प्रसाद वर्मा के पुत्र विजय वर्मा के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


पुलिस को सर्राफा कारोबारी ने बताया कि शिवनगर घाट में उनकी दुकान है। जिसे बंद करके वे घर की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रुपनगर के पास सुनसान जगह पर ओवरटेक करके रुकवाया और मारपीट की। इस दौरान बैग में रखे जेवरात लूटकर बेनीपुर की तरफ भाग गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।