ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

पंचायत का तुगलकी फरमान, छेड़खानी के आरोप में दो युवकों की सरेआम पिटाई और थूक चाटने की मिली सजा, वीडियो वायरल

DARBHANGA: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग दो युवकों की लाठी से पिटाई करते दिख रहे हैं. पिटाई करने के बाद दोनों युवकों से थूक चटवाया जाता है और फिर उन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DARBHANGA: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग दो युवकों की लाठी से पिटाई करते दिख रहे हैं. पिटाई करने के बाद दोनों युवकों से थूक चटवाया जाता है और फिर उन्हें छोड़ दिया जाता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो दरभंगा के बहेड़ी के मधुवन गांव की है, जहां मंगलवार को पंचायत ने छेड़खानी के आरोप के बाद तालिबानी फरमान जारी करते हुए दो लड़कों को 10-10 लाठी मारने और थूक चाटने की सजा सुनायी. हालांकि हमारा चैनेल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. पंचायत द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद गांव के लोगों ने दोनों को 10-10 लाठी मारी और इसके बाद उनसे थूक भी चटवाया गया, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया है. https://youtu.be/Dv-6roymbh4 बताया जाता है कि दोनों लड़के हर रोज कोचिंग में साथ पढ़ने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे. जिसकी शिकायत लड़कियों ने घर वालों से की. जिसके बाद मंगलवार को लड़कियों के परिजन कोचिंग पहुंच गए और दोनों लड़कों को पकड़ कर पंचायत के पास ले गए. जहां दोनों युवकों की सरेआम पिटाई की गई और थूक चटाया गया. सजा पूरी होने के बाद दोनों युवकों ने वहां मौजूद सभी लोगों का पैर छू कर प्रणाम किया और आगे छेड़खानी न करने का संकल्प लिया. दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता