ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बड़ी बेरहमी से दारोगा की पिटाई, ग्रामीणों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे

DARBHANGA : जिले में एक दारोगा की जमकर पिटाई की गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ी ही बेरहमी से सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया

बड़ी बेरहमी से दारोगा की पिटाई, ग्रामीणों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : जिले में एक दारोगा की जमकर पिटाई की गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ी ही बेरहमी से सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दारोगा को रोड पर पटक कर ग्रामीणों द्वारा लात-घूंसे से पीटते हुए देखा जा रहा है.


मामला दरभंगा जिले के केवटी थाना का है, जहां बाढ़ पोखर के पास एक दारोगा की जमकर पिटाई की गई है. स्थानीय लोगों ने बड़ी ही बेरहमी से दारोगा को मारा है. एसआई को काफी चोटें आई हैं, क्योंकि इस घटना का जो वीडियो सामने आया है. उसमें दारोगा को जमीन पर पटक कर लात-घूंसे से मारते  हुए देखा जा रहा है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पुलिस गस्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी ने एक व्यक्ति को धक्का लग गया था. जिसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और गस्ती गाड़ी पर सवार दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस इस घटना के संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.


जानकारी मिली है कि गश्ती के दौरान बाढ़ पोखर से पूरब कब्रिस्तान के पास केवटी थाना पुलिस की गाड़ी के धक्का से 30 वर्षीय संजय चौपाल घायल हो गए थे. जिसके बाद घायल को इलाज हेतु स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरते हुए मौजूद दारोगा के साथ धक्का मुक्की करते हुए जमकर पिटाई कर दी.


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी हाथ जोड़ विनती करता रहा लेकिन ग्रामीणों ने सड़क पर पटक कर लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर रहे हैं. इस पूरे मामले में फिलहाल पुलिस की ओर से कुछ भी कहने से साफ इंकार किया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता