ब्रेकिंग
जमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरारछेड़खानी के आरोप में खंभे से बांधकर पिटाई! गया में भीड़ का ‘इंसाफ’, वायरल वीडियो से कानून-व्यवस्था पर सवालगंगा नदी में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 18 थे सवार; 12 तैरकर निकले, 6 लापतानेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, मुजफ्फरपुर में रेवा घाट बांध का अधिकारियों ने किया निरीक्षणNTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खून से सना मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरारछेड़खानी के आरोप में खंभे से बांधकर पिटाई! गया में भीड़ का ‘इंसाफ’, वायरल वीडियो से कानून-व्यवस्था पर सवालगंगा नदी में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 18 थे सवार; 12 तैरकर निकले, 6 लापतानेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, मुजफ्फरपुर में रेवा घाट बांध का अधिकारियों ने किया निरीक्षणNTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खून से सना मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

दरभंगा की डिप्टी मेयर पर जानलेवा हमला, नशेड़ियों ने गला दबाया, जान बचाकर भागी नाजिया

DARBHANGA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अब तो अपराधी जनप्रतिनिधियों को भी नहीं छोड़ रहे

दरभंगा की डिप्टी मेयर पर जानलेवा हमला, नशेड़ियों ने गला दबाया, जान बचाकर भागी नाजिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अब तो अपराधी जनप्रतिनिधियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। दरभंगा के डिप्टी मेयर नाजिया हसन पर अपराधियों ने जानलेवा हमला बोला है। 


नशेड़ियों ने उनकी गर्दन में कपड़ा फंसा दिया और गले को दबाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान नाजिया शोर मचाने लगी लेकिन उस वक्त वहां कोई नहीं था। इस हमले से  वह काफी डर गयी। लेकिन किसी तरह वह अपराधियों के चंगुल से बचकर वहां से भागी। किसी तरह वह अपने गयी और घर का दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद उनकी काफी तबीयत बिगड़ गयी और वो बेहोश होकर घर में गिर पड़ी। होश आने के बाद नाजिया ने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। जब तक परिवार वाले घर से बाहर निकले तब तक बदमाश फरार हो चुका था।


डिप्टी मेयर ने इस घटना की शिकायत अभी तक थाने में दर्ज नहीं करायी है। अगले दिन नाजिया हसन ने अपने हुए हमले की जानकारी मीडिया को दी। बताया कि घर के कचरे को फेंकने के लिए वो घर से बाहर निकली थी तभी उस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को कपड़े में कुछ सुंघते देखा था। इस घटना के बाद अब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। डिप्टी मेयर को सुरक्षा देने की मांग लोग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके के लोग काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की घटना होगी तब आम लोगों के साथ क्या होगा?