ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

DHARBHANGA: स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के 2 महीने बाद भी पीड़ित परिवार को नहीं मिला न्याय, आक्रोशित लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

दरभंगा में स्वर्ण कारोबारी राहुल कुमार की हत्या के दो महीने बाद भी न्याय न मिलने पर आक्रोश बढ़ा। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोगों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने बाकरगंज से लहेरियासराय तक कैंडल मार्च निकाला।

बिहार
न्याय की लगाई गुहार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: स्वर्ण कारोबारी राहुल कुमार की हत्या के दो महीने बाद भी पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। न्याय की मांग को लेकर रविवार की शाम बाकरगंज से लहेरियासराय टावर तक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी, परिवार और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।


मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और बैनर लिए हुए पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। बैनरों पर साफ लिखा था हत्यारे आज़ाद हैं… हमें न्याय दो। लोगों का कहना था कि  स्वर्ण कारोबारी राहुल कुमार को गोली मार दी गई थी, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो हत्याकांड का खुलासा कर सकी है और न ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है।


परिजनों ने कहा कि राहुल कुमार के छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार आज भी न्याय के इंतजार में है। उन्होंने सरकार से मांग की जो मुआवजा आश्वासन मिला वो भी नहीं मिला और न ही अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। लोगों का कहना है कि हत्यारे बेखौफ होकर घूम रहे हैं और पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।