ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, कुछ दिन पहले ही वाट्सएप पर मांगी गयी थी एक लाख रुपये, पति समेत ससुरालवाले फरार

AURANGABAD: औरंगाबाद में दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया है

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, कुछ दिन पहले ही वाट्सएप पर मांगी गयी थी एक लाख रुपये, पति समेत ससुरालवाले फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया है। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा बिगहा की है। जहां दहेज की मांग को लेकर 20 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी। घटना के बाद पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार मृतका प्रीति पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के रबदी गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 14 मई 2021 में दधपा बिगहा के लव कुश मेहता के साथ हुई थी। मृतका के भाई कुंदन कुमार ने बताया कि 4 लाख रुपए नकद देकर उन्होंने अपनी बहन की शादी धूमधाम के साथ की थी लेकिन शादी के बाद से ही और दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज को लेकर उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। 


इसे लेकर उन्होंने अपनी मजबुरी भी बतायी लेकिन ससुरालवाले मानने को तैयार नहीं थे। वाट्सएप पर एक लाख रुपए की मांग की गई थी जिसे देने में असमर्थता जतायी तब उनकी बहन को और प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों के रवैय्ये से परेशान उनकी बहन चुपचाप सब कुछ सहन करती रही। तभी अचानक उसके पति लव कुश मेहता ने फोन पर यह जानकारी दी की अब प्रीति इस दुनियां में नहीं रही। 


आनन फानन में मृतका के परिजन जब ससुराल पहुंचे तब देखा कि प्रीति की लाश को लेकर बाइक से भाग रहे थे। परिजनों ने लोगों को पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन ऐसा कदम नहीं उठा सकती है। बहन के गले पर फंदे का निशान थे और उसकी निर्मम हत्या पति और ससुराल वालों ने मिलकर कर दी है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल पुलिस पूरे  मामले की जांच में जुटी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता