ब्रेकिंग
Bihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मदद

दहेज़ के लिए महिला की हत्या, शव को छोड़ ससुरालवाले फरार

JAMUI: घटना जमुई जिले की है, जहां दहेज़ के लिए 22 साल की एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद मृतका के शव को छोड़ ससुराल वाले फरार हो गये हैं. मृतका रीना देवी रंगाकला

दहेज़ के लिए महिला की हत्या, शव को छोड़ ससुरालवाले फरार
First Bihar
2 मिनट

JAMUI: घटना जमुई जिले की है, जहां दहेज़ के लिए 22 साल की एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद मृतका के शव को छोड़ ससुराल वाले फरार हो गये हैं. मृतका रीना देवी रंगाकला गाव के पिंटू यादव की पत्नी बताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद मृतका के परिजन रीना देवी के ससुराल पहुंचे और पुलिस को रिपोट किया.


बताया जा रहा है कि मृतका रीना देवी बांका जिले के बेलहर थाना के बेला गांव की रहने वाले इन्द्रदेव यादव की बेटी थी. इन्द्रदेव यादव ने अपनी बेटी रीना की शादी 5 साल पहले जमुई जिले के झाझा थाना के अंतर्गत रंगकला गाव के पिंटू यादव से की थी. रीना देवी की मां का कहना है कि शुरआत के दिनों में सब ठीक ठाक था, लेकिन शादी के कुछ साल बाद उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले दुर्व्यवहार करने लगे.


आगे मृतका की मां ने बताया है कि उनकी बेटी से टीवी, फ्रिज, गोदरेज और पैसे ससुराल वाले मांगते थे, नहीं मिलने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे. परिजनों का कहना है कि बेटी को 2 साल तक संतान नही होने के कारण भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. उसके साथ मारपीट की जाती थी. फ़िलहाल आपको बता दें कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है जांच के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी.

टैग्स