ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, 2 लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने मार डाला

BEGUSARAI : बेगूसराय में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ससुराल वालों ने दो लाख रुपये के लिए एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी है. इस घटना में पहले महिला को कई बार पहले

दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, 2 लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने मार डाला
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ससुराल वालों ने दो लाख रुपये के लिए एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी है. इस घटना में पहले महिला को कई बार पहले चाकू से गोदा गया और बाद में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद ससुराल वालों ने महिला के शव को दफना दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद महिला के परिजनों ने न्याय पाने के लिए गढ़पुरा थाना का घेराव किया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के शव को बरामद किया. घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 -15 की बताई जा रही है.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भगवान थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा के रहने वाले मो. इसरारुल की बेटी रूबी खातून की शादी 19 अक्टूबर 2020 को गढ़पुरा थाना क्षेत्र के वार्ड 14-15 के रहने वाले मो. तैयब के बेटे मो. हशमत के साथ हुई थी. इस शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत से दान दहेज भी दिया था. शादी के बाद रूबी का पति और उसके ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे और पैसे नहीं पर रूबी को जान मारने की धमकी देने लगे. मजदूरी कर गुजारा करने वाले रूबी के परिजनों ने रुपये जमा कर देने की बात कही. लेकिन दहेज लोभी ससुराल वालों ने आखिरकार रूबी की हत्या कर दी. 


मामले की जानकारी जैसे ही रूबी के परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई. परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि रूबी तीन महीने कि गर्भवती थी. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता