ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका

दहेज के लिए 23 साल की गर्भवती महिला की हत्या, सालभर पहले ही हुई थी शादी

KAIMUR: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दहेज के लिए लोग विवाहिता की जान ले रहे हैं। ता

दहेज के लिए 23 साल की गर्भवती महिला की हत्या, सालभर पहले ही हुई थी शादी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

KAIMUR: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दहेज के लिए लोग विवाहिता की जान ले रहे हैं। ताजा मामला कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है जहां एक विवाहिता दहेज लोभियों की भेट चढ़ गयी। दहेज को लेकर 23 साल की प्रेग्नेंट महिला की हत्या कर दी गयी। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।  


घटना की सूचना मायके वालों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के ऊपर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि करीब एक साल पहले उचित दान दहेज देकर उन्होंने बेटी की शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही और दहेज की मांग की जाने लगी। और कैश, सोने की चेन सीकरी और बाइक का डिमांड बेटी से किया जाने लगा। कहा जाने लगा कि मां-बाप से कह दो घर पर पहुंचा देगा। लेकिन आज गर्भवती बेटी की हत्या कर दी गई।


परिजन इस घटना से इतने सदमें में हैं कि अभी तक थाने में आवेदन भी नहीं दे पाये हैं। फिलहाल कुदरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। कुदरा पुलिस ने मृतका के पति को पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची है। मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी पंकज कुमार की 23 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। दोनों की शादी 9 मई 2022 को हुई थी। गीता 6 माह की गर्भवती थी। 


मृतका के पिता प्रेमचंद कुमार ने बताया की 9 मई 2022 को धूमधाम से उचित दान दहेज देकर कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर के पंकज कुमार के साथ अपनी बेटी गीता कुमारी की शादी की थी लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज में पैसा बाइक और सीकरी का डिमांड किया जा रहा था। डिमांड पूरा नहीं करने पर फंदे से लटका कर ससुरालवालों ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। जब हम लोग पहुंचे तो वह लोग शव को फंदे से नीचे उतार चुके थे। बेटी के ससुरालवालों ने इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी। 


कुदरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार पासी ने बताया कि रामपुर गांव में एक विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है। गले पर निशान पाए गए हैं। जब पुलिस पहुंची तो मायके वाले वहां मौजूद थे। शव फर्श पर रखा हुआ था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया है। अभी तक मृतका के परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता