ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दबंगों ने पान दूकानदार को मारी गोली, गुटखा के पैसे मांगने पर दिया घटना को अंजाम

DARBHANGA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी बीच बहेरी थाना क्षेत्र के शंकर लोहार चौक पर बदमाशो ने एक पान दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान गंगा मंड

दबंगों ने पान दूकानदार को मारी गोली, गुटखा के पैसे मांगने पर दिया घटना को अंजाम
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी बीच बहेरी थाना क्षेत्र के शंकर लोहार चौक पर बदमाशो ने एक पान दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान गंगा मंडल के बेटे बैधनाथ मंडल के रूप में की गई है, जो बहेरी थाना क्षेत्र के ही शंकर लोहार का रहने वाला है।


घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि बैधनाथ शंकर लोहार चौक पर पान की दुकान चलाता है। पास के ही कमार पोखर गांव के गोना यादव का बेटा राहुल और बरगामी साह का बेटा लाल बाबू शाम के करीब छह बजे मेरे भाई के दुकान से पान ओर गुटखा खरीदा और पैसा नही दिया। जब भाई ने पैसे मांगे तो वे गाली गलौज करते हुए वहां से निकल गये। कुछ देर बाद वापस आकर मेरे भाई को गोली मार दी। 


युवक के दाहिने तरफ छाती पर गोली लगते हुऐ दाहिने हाथ के आर पार हो गई। स्थानीय लोगो ने उसे किसी तरह इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता