ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दबंगों ने युवक को खूंटे में रस्सी से बांध कर पीटा, जमीन पर दावा ठोकने की दी तालिबानी सजा

SUPAUL : सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है। महादलित के उपर दबंगो का कहर देखने को मिला है। खूंटे में रस्सी से बांध कर युवक की घंटों पिटाई की गयी। चार घंटे बाद मौके पर पहुंची पु

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है। महादलित के उपर दबंगो का कहर देखने को मिला है। खूंटे में रस्सी  से बांध कर युवक की घंटों पिटाई की गयी। चार घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आजाद करवाया। तब तक युवक वहीं खूंटे से बंधा तड़पता रहा।


सुपौल के सरायगढ थाना ईलाके के सदानंदपुर गांव में जमीनी विवाद में एक महादलित युवक की खूंटे से बांध कर घंटो पिटाई की गई। लेकिन कई घंटे तक पुलिस उसे बचाने नही पहुंची। करीब 4 घंटे तक खूंटे से बांध कर पिटाई हो जाने के बाद मौके पर पहुंची सरायगढ पुलिस ने उसे आजाद करवाया।


दरअसल पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।  सदानंदपुर गांव में भूदान की जमीन पर  महादलित किसुनदेव सादा का  परिवार और वहां के महावीर मुखिया का परिवार दोनों ही अपना-अपना दावा ठोक रहे थे।इसी विवाद को लेकर  एक महीने पहले सदानंदपुर गांव में पंचायत भी हुई थी। जिसमें सरायगढ थानाध्यक्ष औऱ सीओ ने जमीन का बंटवारा भी महावीर मुखिया के परिवार वालों के बीच कर दिया था। जिसके बाद महावीर मुखिया के परिवार वालों ने उस जमीन पर अपना घर बनाने शुरू कर दिया था।


इसी दौरान आज सुबह गांव के किसुनदेव सादा के  परिवार वालों ने उस जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए भूदान से जमीन मिलने की बात की। जिससे खफा  मुखिया के परिवार वालों का कहर किसुन सादा  पर टूट पड़ा। किसुन सदा को खूंटे से बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। कई घंटे बीतने के बाद पहुंची सरायगढ पुलिस ने उसे मुक्त कराया।  घायल  किसुनदेव सदा को सरायगढ पीएचसी में भर्ती कराया है जहां उसका ईलाज चल रहा है। इस घटना में महादलित परिवार के तीन लोग घायल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता