ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

साइको किलर ने ले ली दो लोगों की जान, दो की हालत नाजुक, पुलिस पर भी किया पथराव

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दिनदहाड़े एक साइको किलर ने दो लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। व

साइको किलर ने ले ली दो लोगों की जान, दो की हालत नाजुक, पुलिस पर भी किया पथराव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दिनदहाड़े एक साइको किलर ने दो लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। वही इस दौरान दो लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया। यही नहीं पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसके बाद पुलिस ने खदेड़कर साइको किलर दीपक को गिरफ्तार कर लिया। 


घटना सुलतानगंज के मोतीचक गांव की है जहां एक साइको किलर ने दो लोगों को तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े साइको किलर दीपक ने इस वारदात को अंजाम दिया। दीपक गांव का ही रहने वाला है। उसने ऐसा क्यों किया यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। यही नहीं दो लोगों को मारने के बाद उसने दो और लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान दो लोग तलवार से हुए हमले में बुरी तरह घायल हो गये। 


जिसके बाद ग्रामीण दोनों को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय सियाराम मंडल और 8 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान महेश्वर खातुन और रामदेव यादव के रूप में हो पाई है। 


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी इस साइको किलर से सामना करना पड़ा। साइको किलर दीपक की नजर जब पुलिस पर गई तब वह पुलिस पर ही पथराव करने लगा। इस दौरान पुलिस की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने खदेड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता