ब्रेकिंग
शराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायल

साइबर थाने के पहले केस का खुलासा, ATM और चेकबुक के साथ साइबर गिरफ्तार

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को एटीएम मशीन और पासबुक के साथ गिरफ्तार किया है। बेगूसराय में दो महीने पहले साइबर थाने की शुरुआत की गई थी। साइबर थाने के उद्घाट

साइबर थाने के पहले केस का खुलासा, ATM और चेकबुक के साथ साइबर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को एटीएम मशीन और पासबुक के साथ गिरफ्तार किया है। बेगूसराय में दो महीने पहले साइबर थाने की शुरुआत की गई थी। साइबर थाने के उद्घाटन के साथ ही 20 अगस्त 2023 को पहला मामला दर्ज हुआ था जिसमें पश्चिम चंपारण के रहने वाले कुंदन ठाकुर के द्वारा शहर के ट्रैफिक चौक पर यूको बैंक से एटीएम से राशि निकालने के दौरान धोखे से बदमाशों ने उसका एटीएम बदल दिया और डेढ़ लाख रुपए निकासी कर ली थी। 


राशि निकालने के बाद कुंदन ठाकुर ने साइबर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई थी जिसके बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने साइबर विभाग के डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया था जिसने दो माह के तकनीकी अनुसंधान के बाद पटना के बख्तियारपुर से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मनीष कुमार अपने साथियों के साथ एटीएम के पास रहते हैं और जब कोई ग्राहक एटीएम से रुपया निकासी करता है। तभी वह उसे धक्का देकर एटीएम धोखे से बदल लेता है और फिर वह अपने एचडीएफसी बैंक के पॉस मशीन से स्वेप कर राशि निकाल लेता है। एसपी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी से साइबर ठगी के मामले में कमी आएगी और इसके तीन अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस की टीम लगी है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता