ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

CSP संचालक से दिनदहाड़े 3.74 लाख की लूट, बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय के बखरी में सामने आया है जहां सीएसपी

CSP संचालक से दिनदहाड़े 3.74 लाख की लूट, बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय के बखरी में सामने आया है जहां सीएसपी संचालक से अपराधियों ने 3 लाख 74 हजार रुपये लूट लिया। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये।


घटना शकरपुरा कालीस्थान चौक की है जहां बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 3.74 लाख रुपये लूटा और मौके से फरार हो गये। सीएसपी संचालक का नाम नीतेश कुमार बताया जा रहा है जो अलौली थाना क्षेत्र के बुधौरा गांव के रहने वाले हैं। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


सुबह जब फाइनेंस कंपनी से तीन लाख चौहतर हजार 672 रुपया निकाल कर नीतेश बखरी से बुधौरा की ओर जा रहे थे। तभी तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता