ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मुजफ्फरपुर में बीच बाजार सरेशाम दो छात्रों को गोली मारी, आबकारी थाने के पास हुई घटना, एक की मौत, दूसरा घायल

MUZAFFARPUR: बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने आज फिर मुजफ्फरपुर शहर में बीच बाजार अपना हौंसला दिखाया. अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम बीच बाजार में दो युवकों को गोली मार

मुजफ्फरपुर में बीच बाजार सरेशाम दो छात्रों को गोली मारी, आबकारी थाने के पास हुई घटना, एक की मौत, दूसरा घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने आज फिर मुजफ्फरपुर शहर में बीच बाजार अपना हौंसला दिखाया. अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम बीच बाजार में दो युवकों को गोली मार दी. ये वाकया मुजफ्फरपुर के आबकारी थाने और एलएस कॉलेज के करीब हुई. अपराधियों की गोलीबारी से एक युवक की मौत हो गयी है, दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है


ये घटना  मुजफ्फरपुर के प्रमुख शिक्षण संस्थान एलएस कॉलेज के सटे और आबकारी थाने के पास हुई. शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने माड़ीपुर के दो युवकों को गोली मार दी. अपराधियों की गोलीबारी से सेकेंड इयर के स्टूडेंट मो. यासिर अराफात उर्फ युशू की मौत हो गयी है. उसकी गर्दन में गोली लगी थी, जो आर पार हो गयी. युशू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, .युशू के साथ जा रहे उसके दोस्त मो. रेहान को भी गर्दन में गोली लगी है. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने तोबड़तोड़ गोलियां चलायी थी. हालांकि पुलिस तीन राउंड फायरिंग होने की बात कह रही है. गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कहा है कि प्रारंभिक छानबीन में ये मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. पुलिस को जानकारी मिली है कि एलएस कॉलेज के ड्यूक छात्रावास में रहने वाले दो छात्रो ने इस घटना को अंजाम दिया है. मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत भी घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे और उनके नेतृत्व में पुलिस ने ड्यूक छात्रावास में छापेमारी की.
 


 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में मरने वाला यासिर उर्फ यूशू माडीपुर का निवासी है. उसके पिता मो. लाडले अरब में रहते हैं, बाकी पूरा परिवार माड़ीपुर में ही रहता है. पुलिस कह रही है कि प्रारंभिक छानबीन में ये पता चला है कि यासिर का किसी छात्रा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका ड्यूक हॉस्टल के छात्र विरोध कर रहे थे. प्रेम प्रसंग के विवाद में ही यासिर और उसके दोस्त रेहान को गोली मारी गई है. हालांकि पुलिस यासिर के परिजनों और घायल रेहान का बयान दर्ज नहीं कर पायी थी. 



उधर मृतक यासिर की बहन सम्मुख परवीन ने बताया कि उसका भाई शाम चार बजे घर से बाहर निकला था. बाद में उसे गोली मारे जाने की खबर मिली. उधर एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड लिया जायेगा.


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता