ब्रेकिंग
Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत

Bihar Crime News: BCA के छात्र को बदमाशों ने मारी गोली, बिरयानी खाकर घर लौट रहा था युवक

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने एक बीसीए के छात्र को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल छात्र बिरयानी खाने बाजार गया था और वहां से लौटने के दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी.

crime news
छात्र को बदमाशों ने मारी गोली
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। पुलिस के द्वारा एक घटना का उद्भेदन भी नहीं होता कि अपराधी के द्वारा दूसरी घटना को अंजाम दे दिया जाता है। घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नरुआर ओवर ब्रिज के पास की है।


बुधवार की रात भी भैरवस्थान थाना क्षेत्र के एनएच 27 के समिया चौक से बिरयानी खा कर लौट रहे छात्र को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बिरयानी खाने के बाद वह अपने घर लोहना गांव बाइक से आ रहा था। तभी अपराधी उसका पीछा कर गोली मार दी। छात्र को दाहिने हाथ में गोली लगी वह सड़क पर गिर गया और अपराधी भाग निकले। 


बुधवार की रात में ही घायल छात्र अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। जहां से अस्पताल प्रबंधन ने झंझारपुर थाना को सूचना दी। झंझारपुर पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और घायल छात्र का बयान लेने का प्रयास किया। किंतु जख्मी छात्र बयान देने की स्थिति में नहीं था। इलाज के बाद बयान देने की कही गई। घटना भैरवस्थान थाना के नरूआर ओवरब्रिज की बताई गई है। 


घायल छात्र की पहचान लोहना गांव के रमणजी झा के 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार झा के रूप में हुई है। घायल युवक संदीप यूनिवर्सिटी में बीसीए का छात्र है। भैरवस्थान थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि रात में झंझारपुर पुलिस से घटना की सूचना मिली थी। अब तक छात्र अथवा उनके परिजन के द्वारा थाना को सूचना नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की तहकीकात कर रही है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी