ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

Bihar Crime News: नाबालिग छात्र से हैवानियत, बेरहमी से पिटाई के बाद उखाड़े नाखून, मां को भी पीटा

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में आठवीं क्लास के छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई है। बदमाशों ने हैवानियत की हदों को पार करते हुए छात्र के नाखून को पिलास से उखाड़ दिया।

crime news
छात्र के साथ दरिंदगी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बड़गांव थाना क्षेत्र में आठवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र बिरजू कुमार को बदमाशों ने पहले जमकर पीटा उसके बाद हैवानियत की हदों को पार करते हुए पिलास से उसके नाखून भी उखाड़ दिए।


हद तो तब हो गई जब पीड़ित को बचाने उसकी मां गई तो बंधक बनाकर उसकी भी पिटाई की गई। दर्द से चिल्लाते मां-बेटे की पुकार सुन परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें बदमाशों के कब्जे से मुक्त कराया। घटना के बाद पीड़ित रेणु देवी ने अखतबारा निवासी अमित यादव और शोभा यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 


पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि अखतबारा गांव के रहने वाले अमित कुमार और शोभा यादव उसे और उसके बेटे को एक बंद गाड़ी में उठाकर गांव से 10 किलोमीटर दूर मोहनपुर गांव की तरफ ले गए थे। वहीं पर दोनों आरोपियों ने उनके बेटे की जमकर पिटाई की। 


बड़गांव थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि मां-बेटे के आवेदन के आधार पर बड़गांव थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।