ब्रेकिंग
Jamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूट

Bihar Crime News: एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी में यात्रियों से लूटपाट, बैग और कीमती सामान लेकर भागे बदमाश

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में उत्तरबंगा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट की गई है। लूटपाट की घटना को एसी बोगी में अंजाम दिया गया है. रेल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है.

crime news
ट्रेन में लूटपाट
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार स्थित आजमनगर रोड स्टेशन पर उत्तरबंगा एक्सप्रेस ट्रैन में लूटपाट की घटना हुई है। एसी बोगी B3 बोगी में यात्रियों से उनके बैग और कीमती सामानों की लूट के बाद हड़कंप मच गया है। ट्रेन सियालदह से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी।


दरअसल, बारसोई-कुमेदपुर रेलखंड पर आजमनगर रेलवे स्टेशन के निकट किलोमीटर संख्या 157/01 के पास उत्तरबंगा एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले चैन पुलिंग कर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर रेलवे के डीएसपी प्रियव्रत घटनास्थल पहुंचकर जांच करने पहुंचे।


उन्होंने बताया कि सियालदह से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही उत्तरबंगा एक्सप्रेस ट्रेन एसी बोगी B3 में चोरों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। एक महिला काकोली साह का बैग लेने के क्रम में महिला नींद से जग गई तो विरोध किया लेकिन चोर बैग लेकर चैन पुलिंग कर फरार हो गया। घटना के संबंध में काकोली साह के द्वारा मामला दर्ज करने के लिए दालकोला रेलवे थाने में आवेदन दिया गया है।


रेलके डीएसपी प्रियव्रत ने बताया कि उत्तरबंगा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी B3 में अज्ञात लोगों द्वारा कई लोगों का सामान चोरी कर चेन पुलिंग कर सभी फरार हो गए हैं। उक्त मामले में एक महिला ने दालकोला रेलवे थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उक्त मामले में अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता