ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, JDU नेता के भाई और बेटे से मांगी रंगदारी; पैसे नहीं देने पर कर दिया जानलेवा हमला

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं. नवादा में बदमाशों ने जेडीयू नेता के बेटे और भाई पर जानलेवा हमला किया है.

crime news
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में जदयू नेता के भाई और बेटे पर रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला किया गया है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के लोहानी बीघा गांव का है। 


जानकारी के मुताबिक, जदयू के वरिष्ठ नेता यदुनंदन यादव के भाई मुनि यादव और बेटे मुकेश कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। जेडीयू नेता ने बताया कि उनके भाई का मकान बन रहा है। वहां पर तीन से चार बदमाश आए और रंगदारी मांगने लगे।


जेडीयू नेता के भाई ने जब इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके भाई और बेटे पर हमला बोल दिया। मौके पर गांव के लोगों ने बदमाशों को खदेड़ दिया, जिससे तीनों बदमाश वहां से भाग गए। जेडीयू नेता ने अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार पुलिस से लगाई है। 


थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जख्मी होने की जानकारी मिली है और आगे की जांच की जा रही है। घायलों का बयान दरज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।