ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

Bihar Crime News: शराबबंदी के बाद बिहार में सूखा नशा का चलन बढ़ा! 10 लाख से अधिक की नशे की खेप जब्त

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में नशे के सामान को जब्त दिया है. जब्त नशीले सामानों की कीमत 10 लाख से अधिक बताई जा रही है.

crime news
नशे की खेप जब्त
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से सूखे नशे का चलन बढ़ता जा रहा है। शराब के साथ साथ दूसरे राज्यों से सूखे नशे की खेप बिहार पहुंच रही है। पुलिस लगातार इसके खिलाफ एक्शन ले रही है बावजूद इसके नशे के सौदागर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मोतिहारी में पुलिस ने 10 लाख से अधिक के नशीले सामान को जब्त किया है।


दरअसल, मोतिहारी पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर रक़्सौल इलाके से 1 किलो 700 ग्राम चरस, 590 ग्राम गांजा और 140 पीस नशे की गोली को बरामद किया है।


जानकारी के मुताबिक, रक्सौल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे की खेप कहां पहुंचानी थी और कहां से भेजी गई थी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम