ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

क्रिकेट खेलने के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर, PMCH रेफर

JEHANABAD: बिहार में अक्सर आपसी विवाद का मामला सामने आता रहता है। कई बार तो विवाद इतना बढ़ जाता है कि बात गोलीबारी और हत्या तक पहुंच जाती है। ऐसा ही एक मामला जहानाबाद जिले के

क्रिकेट खेलने के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर, PMCH रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में अक्सर आपसी विवाद का मामला सामने आता रहता है। कई बार तो विवाद इतना बढ़ जाता है कि बात गोलीबारी और हत्या तक पहुंच जाती है। ऐसा ही एक मामला जहानाबाद जिले के पारसबीघा थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। जबकि इस दौरान गोली लगने से दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 


दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है। बता दें कि घटना  जहानाबाद जिले के परसबीघा थाना अंतर्गत अमैन गांव की है। बताया जाता है कि क्रिकेट मैच के दौरान पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। 


विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। आरोप है कि एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी की गई जिसमें दो युवकों को गोली लगी। गोली लगने से सुबोध कुमार की मौत हो गई जबकि संतोष कुमार को पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परसबीघा थाने की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी गयी है। इस घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता