ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका और उसके पिता की हत्या के बाद खुद को मारी गोली, भीड़-भाड़ वाले आरा रेलवे स्टेशन की घटना

आरा एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र 17 साल के बीच थी। जबकि गोली मारने वाला युवक 24 साल का था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि लड़की दिल्ली जा रही थी तभी सिरफिरे आशिक ने इस घटना को अंजाम दिया।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

 ARRAH NEWS: आरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है.आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के बीच फुट ओवरब्रिज पर मंगलवार की देर शाम सिरफिरे आशिक ने युवती और उसके पिता की गोली मार हत्या कर दी. उसके बाद खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद आरा रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया गया है। जहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका और उसके पिता की हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से आरा रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। प्रेमी युवक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी निवासी शत्रुघ्न सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है।


जबकि मृत युवती की पहचान आयुषी कुमारी के रूप में हुई है जो उदवंतनगर निवासी अनिल सिंह की पुत्री थे। सिरफिरे आशिक ने आयुषी के पिता अनिल सिंह की भी हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर रेल थाना पुलिस आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने किसी करीबी के साथ ट्रेन द्वारा दिल्ली जाने वाली थी.


इसी बीच सिरफिरे आशिक प्लेटफार्म नंबर 2-3 के बीच फुट ओवरब्रिज पर पहुंच गया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवती और उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना पाकर सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट हुए हैं।


उन्होंने बताया कि एक युवक ने आकर पहले युवती और उसे पिता को गोली मारी फिर खुद की गोली मारी जिससे तीनों की मौत हो गई है. मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। लडक़ी का गोढना रोड के पास मकान है। लड़की दिल्ली जा रही थी। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। 


घटना मंगलवार की शाम की है जब आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बने फुट ओवरब्रिज पर गोली मारी गयी है। इस घटना के बाद प्लेटफार्म पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। 


घटना के संबंध में आरा एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र 17 साल के बीच थी। जबकि गोली मारने वाले युवक की उम्र 24 साल है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आया कि लड़की दिल्ली जा रही थी। सभी आरा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी जांच में लगी है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता