ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

कोर्ट से गवाही देकर घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी गोली, हालत नाजुक

SHEOHAR: शिवहर के व्यस्तम चौक जीरो माइल चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने शिवहर प्रखंड के सरसौला खुर्द निवासी 55 वर्षीय भागीरथ पासवान को गोली मार दी है। मिली जानकारी अनुसार एक के

कोर्ट से गवाही देकर घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर के व्यस्तम चौक जीरो माइल चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने शिवहर प्रखंड के सरसौला खुर्द निवासी 55 वर्षीय भागीरथ पासवान को गोली मार दी है। मिली जानकारी अनुसार एक केस में शिवहर कोर्ट से 8 लोगों के साथ गवाही देने के बाद वे घर लौट रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने जीरोमाइल चौक से पश्चिम केनरा बैंक के पास एनएच 104 मुख्य मार्ग पर गोली मार दी। 


गोली मारने के बाद अपराधी जीरोमाइल पर हथियार लहराते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 4 गोली लगने की पुष्टि की है। बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। वहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


गौरतलब है कि घायल भागीरथ पासवान लोजपा (रा)  जिला स्तर के नेता भी हैं और उनकी पत्नी सुंदरकली देवी मुखिया का चुनाव में हार चुकी हैं। भागीरथ पासवान कुछ महीने ही जेल से निकला था। गश्ती दल के प्रभारी अमरेश कुमार पांडेय सहित कई पुलिस बलों के द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 


वही शिवहर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। भागीरथ पासवान गोलीकांड मामले में शिवहर पुलिस ने 1 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक सवार तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से आर्म्स भी बरामद किया गया है। एसपी अनंत कुमार राय ने इस बात की जानकारी दी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता