ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

मॉडल लव जिहाद मामला: पेशी के बाद होटवार जेल भेजा गया तनवीर, मॉडलिंग के नाम पर रेप करने का है आरोप

RANCHI: मॉडल लव जिहाद मामले के आरोपी तनवीर अख्तर को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पेशी के दौरान आरोपी तनवीर ने

मॉडल लव जिहाद मामला: पेशी के बाद होटवार जेल भेजा गया तनवीर, मॉडलिंग के नाम पर रेप करने का है आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: मॉडल लव जिहाद मामले के आरोपी तनवीर अख्तर को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पेशी के दौरान आरोपी तनवीर ने खुद को बेगुनाह बताया और साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।


दरअसल, पूरा मामला लव जिहाद से जुड़ा है। बिहार के भागलपुर की रहने वाली लड़की को तनवीर ने झांसे में लिया था। लड़की ने तनवीर अख्तर पर रेप और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने मुंबई के वर्सोवा में तनवीर अख्तर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बाद में रांची के गोंदा थाने को यह मामला जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी जांच में रांची पुलिस जुटी हुई थी।


तनवीर की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि तनवीर बिहार में छिपकर बैठा है। जिसके बाद रांची पुलिस की टीम बिहार पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। शुक्रवार को रांची पुलिस उसे लेकर कोर्ट पहुंची, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रांची पुलिस का दावा है कि तनवीर के खिलाफ कई सबूत मिले है।