ब्रेकिंग
Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन

कोरोना मास्क लगाकर आये लुटेरों ने प्रोफेसर के फ्लैट में किया हाथ साफ, 10 लाख से ज्यादा की ज्वैलरी ले उड़े

PATNA : पटना में कोरोना मास्क पहनकर अपराधियों के एक गिरोह ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पटना के करबिगहिया इलाके में स्मृति विहार अपार्टमेंट में लूट की इस ब

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में कोरोना मास्क पहनकर अपराधियों के एक गिरोह ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पटना के करबिगहिया इलाके में स्मृति विहार अपार्टमेंट में लूट की इस बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर कपिल देव के फ्लैट नंबर 407 में पहुंचे अपराधियों ने 10 लाख की ज्वैलरी के साथ-साथ एक लैपटॉप भी उड़ा लिया। 


दरअसल बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर कपिलदेव लॉकडाउन के दौरान कोलकाता में फंसे हुए हैं। उनके पटना स्थित फ्लैट में कोई भी मौजूद नहीं था जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को सुबह तकरीबन 11 बजे अपराधी कोरोना वायरस से बचाव वाला मास्क लगाकर अपार्टमेंट में पहुंचे और बड़े आराम से लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। मास्क लगाने के कारण सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की जो तस्वीरें कैद हुई हैं उसमें चेहरा साफ नहीं है। 


प्रोफेसर साहब के फ्लैट में लूट की इस घटना के बारे में जानकारी तब मिली जब पास ही रहने वाले एक रिश्तेदार उनके फ्लैट का हाल जानने पहुंचे। अपार्टमेंट में पहुंचे प्रोफेसर के रिश्तेदार ने देखा कि ताला टूटा पड़ा है और कमरे के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है। अब पुलिस इस मामले में अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।

टैग्स