ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: रेप के दोषी बस ड्राइवर को उम्रकैद की सजा, दो स्कूली छात्रा के साथ किया था गंदा काम

Bihar News: बेगूसराय की पॉक्सो कोर्ट ने दो नाबालिग छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने वाले बस ड्राइवर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश महेश प्र

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय की पॉक्सो कोर्ट ने दो नाबालिग छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने वाले बस ड्राइवर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने दो नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में स्कूल बस के ड्राइवर को उम्रकैद की सजा सुनाई।


पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने दोनों पीड़िता को 5- 5 लाख रुपए की राशि मुआवजा के तौर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार को भुगतान करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक कुमारी मनीषा ने 13 गवाहों को गवाही कराई।


जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर 2023 को स्कूल बस के ड्राइवर ने घर छोड़ने के दौरान पांच साल की दो नाबालिक बच्चियों के साथ खरमौली बांध पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी सिकंदर राय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी ऐघु का रहने वाला है। कोर्ट के इस फैसले पर पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने खुशी जताई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता