ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

कांग्रेस नेता ने मजदूरी करने वाली महिला के साथ किया गंदा काम, अश्लील वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता की शिकायत पर भेजा गया जेल

DESK: कांग्रेस नेता की घिनौनी करतूत सामने आई है। कांग्रेस नेता पर एक बेबस और मजबूर महिला जो मजदूरी कर किसी तरह परिवार की परवरिश करती है उसे अपना शिकार बनाया है। महिला के साथ दुष्कर

कांग्रेस नेता ने मजदूरी करने वाली महिला के साथ किया गंदा काम, अश्लील वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता की शिकायत पर भेजा गया जेल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कांग्रेस नेता की घिनौनी करतूत सामने आई है। कांग्रेस नेता पर एक बेबस और मजबूर महिला जो मजदूरी कर किसी तरह परिवार की परवरिश करती है उसे अपना शिकार बनाया है। महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप नेताजी पर लगा है। कांग्रेस नेता ने महिला की जिन्दगी बर्बाद करके रख दी। इस बेबस महिला की इज्जत से खेला। 


अश्लील वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देने वाले नेता ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया। बता दें कि आरोपी पंचायत अध्यक्ष है जिसे पार्टी ने यह जिम्मेवारी सौंपी है। आरोपी सत्यनारायण पांडेय इलाके का चर्चित व्यक्ति है। हालांकि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


मामला हजारीबाग जिले के चौपारण क्षेत्र का है जहां पांडेयबारा के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय पर गंभीर आरोप एक महिला ने लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता ने कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म करने,अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। जिन्दगी बर्बाद करने का आरोप महिला ने कांग्रेस नेता पर लगाया है जिसने इस बेबस महिला की इज्जत से खिलवाड़ किया। 


पीड़ित महिला एक मजदूर है। उसकी आर्थिक हालत बेहद दयनीय है जिसके कारण वह मजदूरी कर अपना और परिवारवालों का भरण पोषण करती हैं। वह पांडेयबारा स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर मजदूरी करने जाती थी। इसी दौरान कांग्रेस नेता सत्यनारायण पांडेय ने काम दिलाने के नाम पर उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया और ब्लेकमेल करने लगा। 


वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पर कई दिनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। उसकी इस हरकत से वह परेशान हो गयी थी। किसी को इस बात की जानकारी हो गयी तो समाज में वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेगी। इसी बात को लेकर वह उसकी हर बातों को मानती रही। लेकिन एक दिन हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस से इस बात की शिकायत कर दी। फिर क्या था महिला द्वारा शिकायत किए जाने के बाद चौपारण थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।