ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

कोचिंग में पढ़ाई के बाद भोजपुरी गानों पर मस्ती, VIDEO:‘दारु बजारु ह चढ़ जाला हो​​​​​​​' पर टीचर के साथ थिरक रहे 11-12वीं के बच्चे

GAYA: गया शहर के एक कोचिंग सेंटर में तीन घंटे की पढ़ाई के बाद ‘दारु बजारु है चढ़ जा ला हो... त केहू के नियत बिगड़ जा ला हो’ भोजपुरी सांग की धुन पर खूब मस्ती होती है।

कोचिंग में पढ़ाई के बाद भोजपुरी गानों पर मस्ती, VIDEO:‘दारु बजारु ह चढ़ जाला हो​​​​​​​' पर टीचर के साथ थिरक रहे 11-12वीं के बच्चे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: गया शहर के एक कोचिंग सेंटर में तीन घंटे की पढ़ाई के बाद ‘दारु बजारु है चढ़ जा ला हो... त केहू के नियत बिगड़ जा ला हो’ भोजपुरी सांग की धुन पर खूब मस्ती होती है। पढ़ाई के बाद मानसिक थकान दूर करने के लिए कुछ ऐेसे ही फूहड़ गीत बजाए जाते हैं। क्लास के अंदर टीचर खड़े होते हैं और शर्म-हया को ताक पर रख कर एलईडी पर फुहड़ सांग बजाया जाता है। वहीं कम उम्र के लड़के उस सांग पर जमकर मस्ती करते हैं और मस्ती में चूर होकर हूटिंग भी करते हैं। वहीं टीचर भी उनकी हूटिंग सुन खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि वीडियो में उनके खड़े होने का जेस्चर-पोस्चर बता रहा है।


शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में विकास कोचिंग सेंटर है। यहां दसवीं और बारहवीं की कोचिंग दी जाती है। सभी विषयों की यहां पढ़ाई होती है। वह भी वीडियो के माध्यम से। तीन घंटे का क्लास खत्म होने के बाद यहां भोजपुरी सांग पर बच्चे जमकर मस्ती करते हैं। 'नथुनिया पर बरसे नोट' सरीखे फूहड़ सांग का वीडियो चलाया जाता है। जिसमें एक्ट्रेस एक्टर का लहंगा खींचने तक का एक्शन तक पोज देता हुआ नजर आता है।


इधर कोचिंग सेंटर के संचालक विकास यादव जो खुद बच्चों को पढ़ाते भी हैं। उनसे जब फोन पर बात हुई तो उन्होंने बड़े ही हंसते हुए अंदांज में कहा कि, 'हां, तीन घंटे की पढ़ाई के बाद कोचिंग सेंटर में मनोरंजन के लिए गीत बजाए जाते हैं।' यहीं नहीं उन्होंने छात्रों के पाले में गेंद फेंकते हुए कहा कि बच्चे डिमांड करते हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि यह वीडियो कब का है, तो उन्होंने बताया कि बीते सोमवार का। यहीं नहीं जब उनसे यह पूछा गया कि कौन सा गाना बज रहा था तो उन्होंने बड़े ही हंसते ही अंदाज में बताया कि नथुनिया पर नोट बरसे हें… हें… हें…।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें