ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तारबिहार पुलिस के जवान की हार्ट अटैक से मौत, बीएमपी कैंप में पसरा मातमJPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर रांची में छात्रों का आंदोलन, विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज; वाटर कैनन के बीच भी डटे रहे छात्रबिहार में रोड कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े NH बनेंगे फोरलेन; उत्तर-दक्षिण बिहार और झारखंड का सफर होगा आसानदिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तारबिहार पुलिस के जवान की हार्ट अटैक से मौत, बीएमपी कैंप में पसरा मातमJPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर रांची में छात्रों का आंदोलन, विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज; वाटर कैनन के बीच भी डटे रहे छात्रबिहार में रोड कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े NH बनेंगे फोरलेन; उत्तर-दक्षिण बिहार और झारखंड का सफर होगा आसानदिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...

सीएम नीतीश को धमकी देने वाला अरेस्ट, बताया मुख्यमंत्री के बारे में क्यों कही थी गलत बात

PATNA: एक यूट्यूब चैनल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पटना जंक्शन पर एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान मुख

सीएम नीतीश को धमकी देने वाला अरेस्ट, बताया मुख्यमंत्री के बारे में क्यों कही थी गलत बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: एक यूट्यूब चैनल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पटना जंक्शन पर एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपशब्द कहे थे। आरोपी युवक की गिरफ्तारी पटना के बाढ़ एनटीपीसी से हुई है।


युवक की पहचान राइस परसावा गांव निवासी सुधीर कुमार के बेटे विशेष चतुर्वेदी के रूप में हुई है, जो मुंबई में रहकर डिप्लोमा का कोर्स कर रहा था। छात्र के ऊपर 14 फरवरी को पटना के कोतवाली थाने में आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 353, 504, 505, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसे तलाश कर रही थी। 


गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि मुंबई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दोस्तों के ताने सुन सुनकर वह आवेश में आ गया था और उसी आवेश में आकर उशने सीएम नीतीश कुमार को धमकी दे दी थी। आरोपी छात्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है और कहा है कि उससे गलती हो गई है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।