ब्रेकिंग
सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

सासाराम के चर्चित DSP का हुआ तबादला, आपत्तिजनक वीडियो को लेकर उठ रहे थे सवाल

SASARAM : इंटरनेट मीडिया पर दो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो डीएसपी से सम्बंधित बताया जा रहा है. वहीं इस मामले में सांसद छेदी पासवान ने भी सीएम नीतीश कुमार को पत्र

सासाराम के चर्चित DSP का हुआ तबादला, आपत्तिजनक वीडियो को लेकर उठ रहे थे सवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : इंटरनेट मीडिया पर दो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो डीएसपी से सम्बंधित बताया जा रहा है. वहीं इस मामले में सांसद छेदी पासवान ने भी सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिख सासाराम डीएसपी को हटाने की मांग की थी. बता दें CM नीतीश कुमार 27 दिसंबर को सासाराम आ रहे हैं. CM के आने से पहले ही डीएसपी का तबादला कर दिया गया. 


बता दें सासाराम के विवादस्पद अनुमंडल पुलिस अधिकारी विनोद कुमार राउत का तबादला कर दिया गया. जहां शुक्रवार शाम को गृह विभाग द्वारा जारी सूचना में विनोद कुमार राउत को सासाराम डीएसपी से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-17 बोधगया भेज दिया गया है. वहीं डीएसपी विशेष सुरक्षा बल संतोष कुमार राय को सासाराम का DSP बनाया गया है.


जानकारी के अनुसार गत दिनों दो वीडियो वायरल हुए थे. एक वीडियो में एक युवती से अश्लील बातचीत थी वहीं दुसरे में वे कुछ जाति को लेकर गली दे रहे है. लेकिन इन वीडियो की पुष्टि नही हो सकी. फिर भी पुलिस एवं प्रशासनिक हलकों में इसकी खूब चर्चा थी. आपको बता दें बीते 7 दिसम्बर को सासाराम के भाजपा सांसद छेदी पासवान ने भी विनोद राउत पर भ्रष्टाचार, अपराध को बढ़ावा देने और अमर्यादित आचरण को लेकर पद से हटाने के लिए CM को पत्र लिखा था. वहीं आशंका है की  CM की यात्रा में यह विवाद तुलना ना पकड़ें. इसलिए विनोद राउत को सासाराम से हटा दिया गया

टैग्स