ब्रेकिंग
बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल

CM नीतीश के गृह जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी का वीडियो हुआ वायरल

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। राज्य

CM नीतीश के गृह जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी का वीडियो हुआ वायरल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। राज्य के अंदर इस पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस प्रसाशन लगातार एक्शन मोड पर काम कर रही है। लेकिन, इसके बाबजूद इस पर लगाम लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, बिहार के नालंदा जिले के गोलीबारी का लाइव वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक घर के छत से फायरिंग करते हुए दिख रहा है। उसके साथ दो और शख्स भी दिखाई दे रहे हैं। छत के ऊपर से जमकर गोलीबारी की जा रही है। यह वायरल वीडियो नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के चेरो गांव की बताई जा रही है। 


वहीं, इस मामले में सदर डीएसपी शिविली नोमानी ने बताया कि, इस वीडियो के सामने आने के बाद  शख्स की पहचान कर कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद अब पुलिस की टीम इनलोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि, यह आपसी रंजीश का मामला है। इसमें अब शिकायत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की राम भगवान यादव और उसके पड़ोसी के बिच विवाद हुआ था और उसी विवाद में रोड़ेबाजी से एक व्यक्ति जख्मी हुआ है और इसके बाद फायरिंग भी किया गया है ।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता