ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

क्लासरूम में बॉयफ्रेंड ने मांग में डाला सिंदूर, सबके सामने गर्लफ्रेंड को पहनाया मंगलसूत्र, वीडियो वायरल

DESK : एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल एक प्रेमी ने क्लासरूम में सबके सामने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली. आशिक ने अपनी माशूका की मांग में सिंदूर भरा और फिर उसके गले में

क्लासरूम में बॉयफ्रेंड ने मांग में डाला सिंदूर, सबके सामने गर्लफ्रेंड को पहनाया मंगलसूत्र, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

DESK :  एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल एक प्रेमी ने क्लासरूम में सबके सामने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली. आशिक ने अपनी माशूका की मांग में सिंदूर भरा और फिर उसके गले में मंगलसूत्र पहना दिया. क्लास में मौजूद दूसरे लड़के-लड़कियों ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.


घटना आंध्र प्रदेश का है, जहां पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में स्थित जूनियर कॉलेज में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली. बताया जा रहा है कि यह शादी कहीं और नहीं बल्कि कॉलेज के क्लासरूम में ही. अंग्रेजी के प्रमुख दैनिक अख़बारों में से एक, द हिन्दू में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बॉयफ्रेंड की उम्र सिर्फ 17 साल बताई जा रही है.


रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल का आशिक अपने साथ सिंदूर और मंगलसूत्र लेकर आया. क्लासरूम में ही उसने सबके सामने लड़की को मंगलसूत्र पहना दिया और सिंदूर से लड़की की मांग भर दी. इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने चाइल्ड मैरेज एक्ट 2006 के तहत केस दर्ज किया है और उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने 'शादी करवाई'. अधिकारियों का यह भी कहना है कि यह शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है.


स्थानीय प्रशासन की ओर से यह कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने लड़के-लड़की की काउंसिलिंग भी की है. दोनों इंटरमीडियट की पढ़ाई कर रहे हैं और क्लासमेट हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद शादी करने वाले छात्र और छात्रा को कॉलेज से निकाल दिया है. दोनों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं. उधर दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के महिला आयोग ने कहा है कि वह लड़की को रहने के लिए जगह मुहैया कराएगा.